अधेड़ से महुआ शराब जब्त
महासमुंद। बसना पुलिस ने हाड़ापथरा-साल्हेझरिया मार्ग में पुलिया के पास एक व्यक्ति से महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आमापाली, थाना बसना निवासी कुमार साव (55) के कब्जे से 4 लीटर देशी हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
