शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ाया
महासमुंद। ग्राम बोईरलामी जोंक नदी मार्ग में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपी के खिलाफ तेंदूकोना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि जरहा, थाना छतरपुर जिला पलामु झारखंड हाल मुकाम घुंचापाली, थाना झारबंद (ओडिशा) निवासी मनोज कुमार गुप्ता (27) से बोतल की जब्त कर धारा 36(स) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
