शिक्षक से डेढ़ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी

महासमुंद। शिक्षक से अज्ञात ने डेढ़ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले में सांकरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को छातामौहा प्राथमिक शाला के शिक्षक और लारीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार प्रधान (47) ने आॅनलाइन ठगी के संबंध में आवेदन देकर बताया कि 11 जनवरी को वह हिटाची एटीएम सांकरा से पैसा निकालने गया था। एटीएम से 10 हजार रुपए निकालने पर केवल 9600 रुपए निकला, बाद वह संबधित जिला सहकारी बैंक सांकरा गया तो वहां बैंक वालों ने बताया कि बाद में पैसा आ जाएगा। जब 20 जनवरी तक पैसा वापस नहीं आया तो उसने गूगल से हिटाची एटीएम के कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर उसमें फोन किया।
बाद कस्टमर केयर वाले ने बात करने के लिए दूसरा नंबर दिया। फिर संबंधित नंबर से बात करने पर अकाउंट नंबर मांगा गया और एटीएम को सुधारने की बात कही। तब उसने अपना अकाउंट नंबर संबंधित मोबाइल धारक को दिया, फिर उसके मोबाइल नंबर में फोन आया और कहा गया कि अपने मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करने कहा। इस पर उसने मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड किया। एप को खोलने के बाद उसमें स्क्रीन रीडर को टच करने कहा, जब स्क्रीन रीडर को टच किया तो संबंधित मोबाइल नंबर के धारक ने कहा कि खाते में 400 रुपये 4 घंटे में आ जाएंगे, साथ ही मोबाइल को चालू रखने कहा बाद खाते से एक लाख रुपए और 50 हजार रुपए कट गए। ऑनलाइन ठगी के इस मामले में सांकरा पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े