अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मृत

महासमुंद। मिर्ची बेचने आ रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशीराम साहू 22 जनवरी सुबह टीवीएस एक्सल 100 क्रमांक सीजी 06 जीजी 4572 से अपने गांव तिलईपाली से बसना मिर्ची बेचने आ रहा था, इसी दौरान दुधीपाली चौक सड़क में पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे वह गिर गया। बसना के शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े