ट्रैक्टर पलटने से महिला मृत, कई घायल

महासमुंद। रबी फसल के लिए धान का रोपा लगाने जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से उसमें बैठी एक महिला की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए। मामला खल्लारी थाना अंतर्गत प्राथमिक शाला के आगे खम्हरिया मार्ग का है। छिंदौला निवासी कोमलचंद चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को उनकी मां लीला बाई चक्रधारी व गांव के अन्य 15-20 मजदूर रबी फसल के लिए धान का रोपा लगाने के लिए ग्राम छिंदौला से पावर ट्रैक ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम कुर्रूभाठा थलेश चंद्राकर के खेत जा रहे थे। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि थलेश चंद्राकर के ट्रैक्टर पावर ट्रेक को कुर्रूभाठा निवासी भूपेंद्र ध्रुव (25)चला रहा था। गांव के प्राथमिक शाला स्कूल के आगे खम्हरिया मार्ग में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली में सवार उनकी मां लीलाबाई चक्रधारी के सिर, कंधा में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, वहीं गांव की राही बाई चक्रधारी, सोहन लाल ठाकुर, निर्मला बाई एवं जोहतरी बाई यादव व अन्य को इलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। मामले में आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 281, 125, 106(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

इन्हें भी पढ़े