नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी

कोण्डागांव, 20 जनवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत निर्वाचन कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही आदर्श आचरण संहिता संपूर्ण जिले में प्रभावशील हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में निर्वाचन कार्यक्रम की तिथि एवं तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र 22 को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 तथा 29 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 31 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार कोण्डागांव नगर पालिका परिषद्, नगर पंचायत फरसगांव और नगर पंचायत केशकाल में 11 फरवरी को मतदान और मतगणना तथा परिणामों की घोषणा 15 फरवरी को संपन्न होगा।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी दिन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी को तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 4 को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। इसी तरह अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 निर्धारित की गई है। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन जिले में तीन चरण में संपन्न होगा। प्रथम चरण में 17 फरवरी को कोण्डागांव, द्वितीय चरण में 20 को फरसगांव और माकड़ी तथा तृतीय चरण में 23 को केशकाल और बड़ेराजपुर के लिए मतदान संपन्न होगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई और उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.