कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायल स्कूली बच्चों मिले, बेहतर इलाज के निर्देश

कोंडागांव, 21 जनवरी 2025। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के मेडिकल जांच रिपोर्ट की जानकारी ली और सीएमएचओ को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चार बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों की टीम के साथ शीघ्र रायपुर रैफर के लिए निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मोहला मानपुर जिले से स्कूली बच्चों का दल बस्तर भ्रमण के लिए आए थे, जहां लौटते समय उनके बस का कोंडागांव जिले के चिखलपुट्टी के पास रात में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक और ड्राइवर की मृत्यु हो गई है जबकि घायल बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर दीपेश अरोरा भी उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.