त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, सभा, रैली, जुलूस, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर घुमने पर प्रतिबंध

नारायणपुर, 21 जनवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 तारीख को नगरीय निकाय निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेशित किया गया है कि जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति, किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बंदूक, रायफल, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार की घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाओं, रैली जुलूस एवं अन्य स्थानों नहीं चलेगा। जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है। ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेगा। वृद्ध, दिव्यांग लाठी की सहायता से ही चल पाने वाले व्यक्ति उक्ताशय हेतु अपवाद होंगे।
कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और नहीं आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह बिना सक्षम प्राधिकारी के अनुमति न तो कोई सभा करेगा, न कोई रैली या जुलूस निकाल सकेगा और न ही कोई धरना देगा। यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों पर लागू नही होगा, जिन्हें अपने कार्य सम्पादन के लिये लाठी या अस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगा, जिन्हें चुनाव व मतदान के दौरान, कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा, जिन्हे शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था तथा लंगड़ापन होने के कारण सहारे के रूप में लाठी रखना आवश्यक होता है। आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्त्ति, दल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत दण्डनीय होगा। प्रकरण के तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए इस आदेश के संबंध में सम्बंधितों को सूचना पत्र जारी कर सुनवाई सम्यक रूप से संभव नहीं है, अतः यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी होने की तिथि से नारायणपुर जिला में निर्वाचन कार्य संपन्न होते तक की अवधी तक के लिए प्रभावशील होगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.