जनता के काम को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : शर्मा

महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद में पदस्थ इंजीनियर एसडी शर्मा ने बतौर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदभार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें नगर पालिका परिषद का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया है। पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि नगर नगरीय चुनाव के साथ-साथ पालिका में कार्य लेकर आने वाली जनता का कार्य समय पर पूरा हो। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास रहेगा। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य हैं जो उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.