लालवानी गली में गुहा निषाद जयंती 22 को
महासमुंद। स्थानीय लालवानी गली वार्ड 14 स्थित दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को शहरी संगठन निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन को लेकर बैठक रखा गया है। सुबह 11 बजे नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा, कलश यात्रा निकाली जाएगी। पश्चात ढाई बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर होंगे, अध्यक्षता ढेलू निषाद करेंगे। विशेष अतिथि नंदकुमार निषाद, राजेंद्र निषाद होंगे। गायत्री निषाद ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना नाम पहले लिखवा लें। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को ही सुबह 8 बजे ग्राम खरोरा के श्री राम जानकी मंदिर से रामरथ का शुभारंभ सरपंच सुनीता देवदत्त, पंच संजय साहू, सुखनंदन धीवर, लक्ष्मी चंद धीवर पूजा-अर्चना कर करेंगे।
