मुख्यमंत्री प्रवास पर डायवर्सन मार्ग निर्धारित
बलरामपुर 13 जनवरी 2025। मकर संक्रांति के अवसर पर 14 से 16 तीरीख तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 को जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन बनाया गया है। जिसके तहत बड़कीमहरी तिराहा से संयुक्त जिला कार्यालय भवन तक 14 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मालवाहकों एवं चार पहिया वाहनों को पूणतः प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग व्यवस्था के तहत बड़कीमहरी तिराहा से जिला कार्यालय भवन तक के लिए मार्ग बड़कीमहरी तिराहा-दहेजवार-संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्धारित किया गया है।
