मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत

दंतेवाड़ा, 13 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एकदिवसीय जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को बचेली आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी आए। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय, डीएफओ सागर जाधव तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।