विवाद शांत कराने पर तीन लोगों ने पीटा
महासमुंद। छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
ग्राम साल्हेभांठा निवासी रामकुमार साहू ने बागबाहरा पुलिस को बताया कि वह 28 दिसंबर को अपनी भतीजी हिरौंदी साहू की पुत्री के छट्ठी व जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने एवं परिवार के साथ ग्राम सालडबरी गया था।
जन्म दिन मनाने के दौरान बाहर में फुग्गा फोड़ने के नाम पर उसके भतीजा नेशलाल के साथ गांव के कुछ लोग विवाद कर रहे थे, जिसमें बीच बचाव कर दोनों पक्षों को समझाईश देकर विवाद शांत किया। कुछ देर बाद देवकुमार, किशन के साथ बाइक से साल्हेभाठा जाने के लिए निकला था। तभी पीछे-पीछे गाली- गलौज कर तीन युवक उनके साथ मारपीट मारने लगे। इसी बीच रिश्तेदार तिजऊ साहू व बड़े भाई संतराम साहू, दीदी ईश्वरी साहू आए और बीच बचाव कर डायल 112 वाहन को फोन किया। जिस पर आरोपी वहां से भाग गए। पूछताछ करने पर दामाद तिजऊ साहू ने उन लड़कों का नाम वीरेंद्र, महेंद्र साहू, गजेंद्र साहू बताया।
