श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर पूर्व नपाध्यक्ष ने जलाए दीप
महासमुंद। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज शहर में दीपोत्सव मनाया गया। इस दाैरान प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग के बीचों -बीच डिवायडर में दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर के वर्षगांठ की शहर वासियों को शुभकामनाएं दी। श्री चंद्राकर ने कहा कि समस्त सनातनियों के लिए यह गाैरव पूर्ण क्षण है। वर्षों के इंतजार के बाद वर्ष 2024 में रामलला का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुआ था। हिंदू पंचाग के अनुसार आज 11 जनवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस पावन माैके पर हम सभी दीप जलाकर प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा भक्ति का परिचय देना है। इस अवसर पर आम जन को 101 किलो बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया तथा फटाखे चलाकर आतिशबाजी की गई। प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद राजेश चंद्राकर, राजू बाघमारे, संतोष वर्मा, भाऊराम साहू, विक्की महानंद, विकास शर्मा, अमन मक्कड़ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
