राज्यपाल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
राजनांदगांव 10 जनवरी 2025। राज्यपाल रमेन डेका आज छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सुंदरा राजनांदगांव के स्नातक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को पौधरोपण करने और इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने की बात कही।
