मिशन वात्सल्य : चयन समिति की बैठक 14 को
बालोद, 10 जनवरी 2025। मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 14 जनवरी 2024 को आयोजित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई व किशोर न्याय बोर्ड एवं चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 के रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक अपर कलेक्टर डीआर ठाकुर की अध्यक्षता में 14 जनवरी 2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी कक्ष में शाम 04 बजे आयोजित की जाएगी।
