प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 8 लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 10 जनवरी 2025। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 2 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम बांसकोट निवासी जुंगाराम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी चिंताबाई को एवं धनोरा तहसील के ग्राम ईरागांव निवासी देवव्रत सिन्हा की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता संतोष सिन्हा को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।