जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही

कोंडागांव, 10 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु जिला पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायतों के अध्यक्षों और सदस्यों के लिए आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसी प्रकार जिले के सभी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही हुई। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित आरक्षण की कार्यवाही में जिले के जनपद पंचायत कोंडागांव, फरसगांव, केशकाल, बड़े राजपुर और जनपद पंचायत माकड़ी के अध्यक्ष और सदस्य पद सहित जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर, उप संचालक पंचायत बी. आर. मोरे सहित ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।