पिथौरा, बसना व सरायपाली में स्कूल बसों का भौतिक परीक्षण शिविर 19 को

महासमुंद 8 जनवरी 2025। तहसील पिथौरा, बसना और सरायपाली में संचालित स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण शिविर दिनांक 19 तारीख को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की सुरक्षा और फिटनेस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। रविवार को तहसील पिथौरा अंतर्गत सेंट फ्रांसिस स्कूल, पिथौरा में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, बसना अंतर्गत प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बसना में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं तहसील सरायपाली अंतर्गत प्रतिभा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में दोपहर 01ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी श्री आर.के. ध्रुव ने सभी स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर अपने वाहन प्रस्तुत करें। वाहन के साथ चालक/परिचालक को वाहन से संबंधित दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जिसमें वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र , बीमा दस्तावेज एवं चालक का लाइसेंस शामिल है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर वाहन प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र निलंबित या निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.