आल इंडिया इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बंटोरे मेडल
महासमुंद 7 जनवरी 2025। वाराणसी में आयोजित आल इंडिया इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल से ईशान साहू, क्युरो स्कूल से निकुंज कुमार साहू, महर्षि स्कूल से लक्की शिवारे, गुड शेफर्ड स्कूल से तुषार डड़सेना, आदर्श कन्या शाला की जानिया चतुर्वेदी, महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय की छात्रा चांदनी चतुर्वेदी ने गोल्ड मैडल जीते, केवी से वैभव ने सिल्वर मेडल, बम्हनी हाईस्कूल से फमेश्वरी सिन्हा, मुस्कान साहू ने गोल्ड मेडल, एमएस नूतन मिडिल स्कूल से भाग्यश्री विश्वकर्मा एवं कुमकुम साहू ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही इनका चयन आगामी थाईलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष इन्टरनेशनल कराते मास्टर नीलकंठ साहू ने बताया कि प्रतियोगिता वर्ल्ड कराते फेडरेशन के मानक मापदंडों पर हुई। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों और महाविद्यालयों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
