राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लीना ने जीता कांस्य

महासमुंद 7 जनवरी 2025। मायाराम सुरजन विद्यालय रायपुर में 2-6 तारीख तक स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता में 18 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया । जिसमें कुराश खेल में अंडर 14 ,17 ,19 के बालक/ बालिकाओं ने खेल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करते हुए लीना पटेल ने अंडर 14 बालिका वर्ग ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक दिलाया। लीना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा के कक्षा नवमी की छात्रा है।