सिंघोड़ा में दो युवकों से 10 किलो गांजा जब्त
महासमुंद 7 जनवरी 2025। रेहटीखोल चेक पोस्ट पर दो युवकों से डेढ़ लाख कीमत के 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। गांजा ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र रेहटीखोल चेक पोस्ट नेशनल हाईवे 53 से मुखबिर की सूचना पर होण्डा CB साईन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HR 9122 में दो युवकों को 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। दोनों ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर गांजा लेकर आ रहे थे। उक्त मोटरसाइकिल को परदेशी पटेल पिता स्व. मुकेश पटेल (24) चला रहे थे, और उसके पीछे घनश्याम तेलाशी पिता स्व. उस्ताद तेलाशी (23) रांवाभांठा आरटीओ ऑफिस के पीछे देवार बस्ती वार्ड नंबर 20, थाना खमतराई जिला रायपुर का निवासी बैठा था। टीम द्वारा पूछताछ की तो दोनों युवकों ने टीम को गुमराह करने की कोशिश की। टीम द्वारा पीछे बैठा युवक के बीच में रखा बैग जिसे खोलकर देखा तो उसमें 10 किलो गांजा मिला। टीम ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त किया। दोनों आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
