तुमगांव में जिम का शुभारंभ
महासमुंद। नगर पंचायत तुमगांव में जिम हाॅल का शुभारंभ किया गया। वार्ड नं -3 रेस्ट हाउस के पास जिम हॉल तैयार कर आधुनिक मशीन से लैस जिम निर्माण करा कर युवाओं के लिए फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सभापति धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि नगर में आधुनिक तकनीक से बने जिम का शुभारंभ होते ही नगर के युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में युवा जिम आने के लिए अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, सभापति धर्मेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद गौतम सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय बांधे, पार्षद गजेंद्र साहू, लक्ष्मण पटेल, द्रोणाचार्य साहू, भुनेश्वर साहू, उत्तम निर्मलकर, जिम संचालक अध्यक्ष राहुल यादव, नरेंद्र साहू, दीपक यादव, अविनाश, गगन आदि उपस्थित थे।
