एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 16 फरवरी को, पंजीयन 31 तक

राजनांदगांव 25 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 16 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 दिसम्बर 2024 तक वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in से ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गये फार्म में त्रुटि सुधार 8 जनवरी 2025 तक की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.