रेडक्रास सोसायटी की साधारण सभा 7 को

रायपुर 26 दिसंबर 2024। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रायपुर में प्रबंध समिति गठन हेतु शेष 5 सदस्यों का चयन निर्वाचन के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में एक साधारण सभा की बैठक अगामी 7 जनवरी सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टर परिसर रायपुर निर्धारित किया गया है। रेडक्रॉस जिला शाखा रायपुर द्वारा 7 दिसंबर 2024 को प्रकाशित सूची के अनुसार, संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से निवेदन किया गया है कि वे उक्त बैठक में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपना योगदान दें। संबंधित सभी सदस्य अन्य जानकारी हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.