नगर पालिका चुनाव, निर्वाचन व्यय अनवीक्षण व्यय संपरीक्षक एवं लेखा दल का गठन

राजनांदगांव 26 दिसम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लाल बहादुर नगर के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखा दल का गठन किया है।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत लेखाधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा सिमनकर को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कवंल सिंह गौतम, लेखापाल नगर पालिक निगम शैलेष पाण्डे, सहायक ग्रेड-3 शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय हेमंत साहू, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव संतोष देवांगन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कृषि उपज मंडी प्रवीण कुमार साहू को लेखा दल में शामिल किया गया है। संभागीय लेखाधिकारी वर्ग 2 कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग सुमन सिंह को निर्वाचन रिजर्व व्यय संपरीक्षक में रखा गया है। वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार साहू, सहायक ग्रेड 3 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव हरीश कुमार कोठले, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय भूपेन्द्र देवांगन को रिजर्व लेखा दल में रखा गया है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर राजनांदगांव कार्यालय होगा।
नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत उप कोषालय अधिकारी डोंगरगढ़ विजय कुमार को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक ग्रेड 2 शासकीय हाई स्कूल सेंदरी भुनेश्वर दास वैष्णव, सहायक ग्रेड 2 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवकट्टा प्रणय कुमार तांबेकर, सहायक ग्रेड 3 स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगढ़ भावेश निर्मलकर लेखा दल में शामिल है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव कार्यालय होगा। नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत लेखापाल नगर पंचायत डोंगरगांव विवेक सिंह भारद्वाज को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। लेखापाल उच्चतर माध्यमिक शाला बडग़ांव चारभांठा सीएल पाथरे, लेखापाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव कमलेश कुमार हेड़उ, सहायक ग्रेड 3 नगर पंचायत डोंगरगांव ताराचंद रामटेके, कम्प्यूटर ऑपरेटर नगर पंचायत डोंगरगांव संतोष सिंह ठाकुर, स्टेनो एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव मुकेश कुमार साहू को लेखा दल में शामिल किया गया है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव कार्यालय होगा। नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत प्राचार्य रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरयिा डॉ. सुषमा चौर (नेताम) को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। लेखापाल हाई स्कूल रामपुर लाल सिंह उइके, सहायक ग्रेड 2 उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार नीलमणी साहू, सहायक ग्रेड 3 उच्चतर माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकासख्ंाड शिक्षा अधिकारी छुरिया नाजिम अली को लेखा दल में शामिल किया गया है। सहायक प्राध्यापक शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया नरेन्द्र कुमार उपरिया को रिजर्व निर्वाचन व्यय संपरीक्षक रखा गया है। सहायक ग्रेड 2 उच्चतर माध्यमिक शाला भोलापुर ओंकार सिंह सलामे, सहायक ग्रेड 3 उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार सिद्धार्थ शंकर शर्मा, सहायक ग्रेड 3 हाई स्कूल साल्हेटोला सुरेन्द्र कुमार साहू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यालय परियोजना अधिकारी छुरिया मोहम्मद इरशान कुरैशी को रिजर्व में लेखा दल में रखा गया है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर लाल बहादुर नगर कार्यालय होगा। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर अंतर्गत लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बधियाटोला डोंगरगढ़ रामकुमार देवांगन को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक ग्रेड 2 उच्चतर माध्यमिक शाला रामाटोला विजय कुमार मेश्राम, सहायक ग्रेड 3 उच्चतर माध्यमिक शाला मुसरा, सहायक ग्रेड 3 कृषि विभाग डोंगरगढ़ मुन्नालाल साहू को लेखा दल में रखा गया है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर लाल बहादुर नगर कार्यालय होगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.