सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नमन, 30 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर

कोण्डागांव, 25 दिसंबर 2024। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के मौके पर अटल परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन बंधा तालाब गार्डन परिसर में किया गया। कुनकुरी जशपुर में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका में अटल परिसर निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की लागत राशि के कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेंडी, पूर्व विधायक्ष सुभाऊ कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, दीपेश अरोरा, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा स्वीकृत और विधायक सुश्री उसेंडी की अनुशंसा पर 20 हितग्राहियों को चेक भी प्रदाय किया गया।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने विकास के लिए पिछड़े छत्तीसगढ़ अंचल को राज्य गठन कर विकास को गति दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव को जोड़ कर ग्रामीण विकास के सपने को साकार किया। काम के बदले अनाज जैसी योजना की शुरुआत की और महिला स्व सहायता समूह गठन से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश एवं राज्य में सुशासन की सरकार में शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी राज्य में हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्श पर चलकर जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों को याद किया गया और उनके जीवन और उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर प्रकाश डाला। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के 383 ग्राम पंचायत और निकाय क्षेत्र में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा कि अटल बिहारी के नेतृत्व में राज्य का गठन हुआ और विकास को गति मिली। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण ने देश को नई दिशा दी। आज उनकी जयंती सुशासन दिवस पर 30 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया है। श्री दीपेश अरोरा ने भी सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मनोज जैन, गोपाल दीक्षित सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चंद्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.