ग्राम देवरीकला में सुशासन दिवस पर आयोजन
बलौदाबाजार,26 दिसंबर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती को पूरे जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसी तारतम्य मेंजनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीकला में विकासखंड स्तरीय सुशासन दिवस का आयोजन संपन्न हुई। इस अवसर पर जनपद पंचायत कसडोल के अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राम रतन दुबे जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कमलेश साहू ग्राम पंचायत देवरीकला की सरपंच श्रीमती पैंकरा ग्राम पंचायत छरछेद के सरपंच भरत दास मानिकपुरी द्वारा अटल चौक में अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि सिद्धांत मिश्रा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी कविता का पाठ किया गया एवं अटल बिहारी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई। उनकी विदेश नीति की तारीफ करते हुए अध्यक्ष द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण कारगिल युद्ध जैसी उपलब्धियों को ग्रामजनों के बीच साझा किया गया। सरपंच छरछेद भरत दास मानिकपुरी द्वारा अटल बिहारी को राज्य का निर्माता बताया गया तथा कहा गया कि आज हर गांव तक सड़को का जो जाल फैला है वो उनकी की ही देन है ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से देश प्रेम की झलक दिखाई गई। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य घृतलहरें ग्राम पंचायत देवरीकला के पंच गण जनपद पंचायत कसडोल के अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए।
