त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जिला, जनपद व ग्राम पंचायतों का आरक्षण 28 को
कोण्डागांव, 24 दिसम्बर 2024। पंचायत राज अधिनियम के प्रावधान एवं विभागीय अनुदेश एवं निर्देशों के परिपालन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन की कार्यवाही पूर्ण करा ली गई है। जिले के ग्राम पंचायत के वार्ड, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण किया जाना है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वार्ड और पदों का आरक्षण की कार्यवाही 28 तारीख को किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंचों का आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 12 बजे से होगी।
