राज्यपाल 24 को आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

 

गरियाबंद 23 दिसम्बर 2024। राज्यपाल रमेन डेका 24 तारीख को गरियाबंद के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुबह 11ः30 बजे छुरा विकासखंड अंतर्गत नवापारा कोसमी स्थित आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात 12ः30 बजे आईएसबीएम यूनिवर्सिटी से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।