माता राजिम जयंती मनाने साहू समाज की हुई बैठक

महासमुंद। साहू समाज द्वारा आगामी 7 जनवरी को राजिम माता जयंती मनाई जाएगी। उक्त आयोजन की तैयारी हेतु साहू समाज की बैठक 18 दिसंबर को ग्राम टेमरी (कोमाखान) स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहू संघ एवं विशेष रूप में धरमदास साहू जिला अध्यक्ष, जिला साहू संघ महासमुंद उपस्थित थे।
समाज जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा कि माता राजिम व माता कर्मा सिर्फ साहू समाज ही नहीं अपितु सभी के लिए प्रेरणादायी है। इन माताओं के कर्म स्थली में जाकर मांगे जाने वाली मन्नते पूरी होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने 7 जनवरी को राजिम में होने वाली राजिम जयंती महोत्सव के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिये। जिला अध्यक्ष धरमदास साहू कहा कि छग के प्रयाग राजिम में आयोजित माता राजिम जयंती महोत्सव साहू समाज के लिए प्रदेश स्तरीय एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम में महासमुंद जिला का विशेष योगदान रहता है और आगे भी रहेगा। जिले के सभी तहसीलों एवं पूरे परिक्षेत्र अध्यक्षों को विशेष सहयोग एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील उन्होंने की।
बैठक में हनुमंत प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ, तोषराम साहू जिला अध्यक्ष, सारंगढ़, बिलाईगढ, गंगा प्रसाद साहू संरक्षक ,जिला साहू संघ, तुलाराम साहू जिला उपाध्यक्ष, नोहर दास साहू जिला महामंत्री, मोती साहू जिला कोषाध्यक्ष, महेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष, मनोहर साहू जिला सलाहकार, पंकज साव तहसील अध्यक्ष बसना, मनोहर साहू तहसील अध्यक्ष पिथौरा, भेख लाल साहू तहसील अध्यक्ष बागबाहरा, डीगमलाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील पिथौरा, मुन्ना लाल साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष महासमुंद, श्याम कुमार साहू अध्यक्ष, कौड़िया क्रमांक 01, रमेश साहू अध्यक्ष, कौड़िया क्रमांक 02, प्रेमलाल साहू अध्यक्ष ,झलप परिक्षेत्र, जवाहर साहू अध्यक्ष ,चिरको पटेवा परिक्षेत्र, खेमराज साहू अध्यक्ष, सिंघी परिक्षेत्र, भुवन साहू अध्यक्ष, तेंदुकोना परिक्षेत्र, ललित साहू अध्यक्ष, भोरिंग परिक्षेत्र, डॉक्टर सुंदर साहू अध्यक्ष, शेर परिक्षेत्र, राजेंद्र साहू अध्यक्ष, टेमरी परिक्षेत्र, मूलचंद साहू अध्यक्ष, सुरमाल क्रमांक 01, प्रेषन साहू अध्यक्ष ,सुरमाल क्रमांक 02, तुलसी साहू कार्यकारी अध्यक्ष, सुरमाल क्रमांक 03, देवेश साहू अध्यक्ष, सुरमाल क्रमांक 04, दुबे लाल साहू तहसील बागबाहरा,उपेंद्र साव आदि उपस्थित थे। संचालन नोहर दास साहू ने किया।