शेर खरीदी केंद्र में किसानों का सम्मान
महासमुंद। धान उपार्जन केंद्र शेर में किसानों का श्रीफल से सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष हरेंद्र साहू, प्रभारी प्रबंधक, परमेश्वर यादव, रतनलाल साहू, कन्हैयालाल साहू, धनसाय साहू, करमचंद साहू, गोपाल साहू आदि कर्मचारियों ने किसानों का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर इंदिरा चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, भोलाराम साहू, बुकालूराम ध्रुव, संतु बघेल, नरेंद्र ध्रुव, फेकू लाल साहू, शैलेंद्र निषाद, मीराबाई, पन्नालाल यादव, सुखनंदन यादव, धर्मेंद्र ध्रुव, रुक्मणी, इंदिराबाई, चंद्रमणि चंद्राकर, प्रेम सिंह पटेल, मोहन लाल सिंह, शिवकुमार यादव, गणेश भाई, सोहन लाल साहू आदि किसान उपस्थित थे।
