शिक्षक डोलामणि को मिला शिक्षा शिल्पी सम्मान

महासमुंद। मौनतीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन मध्यप्रदेश, एम.डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली छग(पंजीकृत न्यास) व कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम” शिक्षा शिल्पी रिफ्लेक्ट द पर्सेनाॅलिटी ऑफ टीचर्स नेशनल कॉन्फ्रेंस कम अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर को उज्जैन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान अपने शोध आलेख प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शिक्षण कार्य, कुशल प्रबंधन, योजना निर्माण, शिक्षा सुविधा, नेतृत्व, नियंत्रण , के साथ एक सुविधादाता के रूप में एक अच्छे शिक्षक के कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन किस प्रकार किया जाए विषय पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डोलामणी साहू प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय खुटेरी को उनके साहित्य सेवा, भाषा के संरक्षण एवं पोषण तथा साहित्य के विकास प्रचार-प्रसार में समर्पण तथा अमूल्य योगदान के लिए मौनतीर्थ हिन्दी विद्यापीठ, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर व एम डी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से “शिक्षा शिल्पी सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर परिवार जन, शिक्षक साथी, कवि मित्र, सामाजिक बंधु एवं प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।