मामाभांचा में मड़ई मनाने तैयारी बैठक

महासमुंद। ग्राम मामाभांचा में 5 जनवरी को भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला की तैयारी के लिए आज ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मड़ई मेला के अवसर पर रात्रि में खोखसा का जय मामा भांचा छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आरक्षित जमीन का निरीक्षण कर श्रीराम, हनुमान एवं मां गायत्री मंदिर निर्माण के लिए जगह चिन्हांकित किया। बैठक में ग्राम विकास समिति अध्यक्ष वेद कुमार दीवान, उपाध्यक्ष अश्विनी कन्नौजे, सचिव राजकुमार साहू, श्रीराम मंदिर निर्माण समिति सरंक्षक विजय दीवान, अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, उपाध्यक्ष बसंत साहू, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, सचिव मनोज गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल साहू, कोमल महानंद, केशव साहू, टिकेश साहू, रुपेश साहू, लेखू राम दीवान, छन्नू राम साहू, मुरत सिंह ध्रुव, खिलेश्वर साहू, देव प्रकाश साहू, भेखलाल पटेल, अरुण साहू, राजा गोस्वामी, गोविंद दीवान, जीवराखन साहू, मन्नू साहू, गोविंद कन्नौजे, धनसाय साहू, दिनेश पटेल, खुब लाल चक्रधारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।