वीर मेला मनाने जोगीडीपा में जुटे आदिवासी समाज
महासमुंद। सर्व आदिवासी समाज पटेवा द्वारा वीर शहीद शहादत मड़ई मेला का आयोजन 15 दिसंबर को जोगीडीपा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत, मोहित ध्रुव पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद थे। अध्यक्षता संतराम दीवान ने की। विशेष अतिथि रूपकुमारी ध्रुव, डेज़ी रानी नेताम, रमाकांत ध्रुव, घांसु राम दीवान, दुजबाई ध्रुव, तारा ध्रुव, सृष्टि ध्रुव, जीरा बाई, खिलावन सिंह ध्रुव, ईश्वर ध्रुव आदि थे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने बुढ़ादेव की पूजा व शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ज्योति कलश यात्रा निकाली। इस दौरान आदिवासी वेशभुषा में युवक-युवतियों का दल झंडा बैनर लिएं हुए नृत्य करते चल रहे थे। आयोजन में सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुकुलबाय रावत नाचा के नर्तक दलों ने शानदार प्रस्तुति दी। रात्रि में आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के समस्त पदाधिकारी संतराम दीवान, मनिहार ध्रुव, सत्यवान ध्रुव, राजेन्द्र गंगवंशी, शिव सिंह ध्रुव, द्वारपाल ध्रुव, नोहर सिंह ध्रुव, मन सिंह ध्रुव, संतोष ध्रुव, लखन ध्रुव, कंसु बरिहा, रमन सिंह ठाकुर, सेवक राम दीवान, डॉ गोपाल ध्रुव, हेमलाल खड़िया, दुष्यंत ध्रुव, वेदराम बरिह, दुर्जन ध्रुव, सुराज ध्रुव, भीखम ध्रुव, अश्वनी ध्रुव, उभेलाल ध्रुव, केशरीचंद ध्रुव, रामलाल ध्रुव, जहर सिंह, यादराम, कृष्ण कुमार ध्रुव, हीरा सिंह ध्रुव, सेवक राम ध्रुव आदि उपस्थित रहे।
