870 बच्चों ने दी नवोदय अभ्यास परीक्षा
महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला व उच्चतर प्राथमिक शाला लखनपुर में शिक्षक संगवारी ग्रुप महासमुंद द्वारा नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के साथ साथ गरियाबंद, बलौदाबाजार, रायपुर जिले के विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें करीब 870 बच्चों ने पंजीयन कराया था। यह आयोजन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती तारिका कुंजाम, विकासखंड स्रोत समन्वयक जागेश्वर सिन्हा द्वारा बच्चों को नवोदय विद्यालय की तैयारी एवं उनकी पढ़ाई के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में सरपंच पतिराम बघेल, ग्राम अध्यक्ष रामकुमार साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष प्राथमिक तोषराम जोशी, उच्च प्राथमिक अध्यक्ष मोरध्वज साहू, योगेश्वर साहू पूर्व बीआरसी उपस्थित थे। ग्रामवासियों एवं युवा संगठन के सहयोग से सभी के लिए भोजन व्यवस्था की गई। जिसमें विद्यार्थी, पालक, शिक्षक सभी ने एकसाथ भोजन ग्रहण किया। इस दाैरान सुपर फोर्टी के शिक्षक जितेन्द्र दीवान, रिंकल बग्गा, केदार साहू, नवाचार हमारा लक्ष्य समूह के संचालक ईश्वर बरिहा, हेमलता बरिहा, संडे क्लास के संचालक घनश्याम यादव, नवाचारी शिक्षक गोपाल साहू, गौरव चन्द्राकर, कीर्ति का सम्मान किया गया।
