लाफिनखुर्द में स्वास्थ्य जांच शिविर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खट्टी की टीम द्वारा ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा युवा नेता कमल नारायण साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। शिविर में नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर जांच, कुष्ठ रोग जांच एवं विभिन्न प्रकार की जांच कर ग्रामीणों की मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस मौके पर डॉ. केआर सोकर, एमएलटी रोशन, प्रवेक्षक एल साहू, संतोष चंद्राकर नेत्र अधिकारी सोमनाथ साहू, आरएचओ टीपी ध्रुव, श्रीमती एन साहू, कुलेश्वरी, दुर्गा, चंद्रहास, सीएचओ प्रीति साहू, डिगेश्वर विश्वकर्मा, पूनम चंद्र, नंदलाल साहू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।