तीन राईस मिल में प्रशासन ने मारा छापा

धान का उठाव और कस्टम मिलिंग का चावल नहीं लौटाया, सीलिंग और बिजली काटने की गई कार्रवाई
महासमुंद। जिले के तीन राईस मिल पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग का संयुक्त छापामार कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने तीनों राईस मिल में स्टाक की जब्ती के साथ साथ सील कर दिया है, और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की है। राईस मिलर्सों ने छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन एक्ट 2016 का उलंघन किया है। वही चावल भी जमा करने में रुचि नहीं दिखाई इस लिए छापामारा गया है।
महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशा पर जिले में धान उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा में जो राईस मिलर्स धान उठाव और कस्टम मिलिंग में रूचि नहीं ले रहे उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन एक्ट 2016 के तहत आज छापामार कारवाई की गई है। जिसके तहत संबंधित राईस मिल के धान, चावल स्टॉक को सील किया गया एवं विद्युत कनेक्शन को भी काटा गया। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो राईस मिलर्स धान उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतेंगे उनके खिलाफ भविष्य में ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी।