जामा मस्जिद में मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक
एमसीबी, 6 दिसंबर 2024। सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया रजाए मुस्तफा कमेटी, के मुतवल्ली चुनाव से संबंधित मामले में बड़ा फैसला लिया गया है। उपरोक्त विषय पर संदर्भित पत्र के आधार पर यह स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा मुतवल्ली का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, और नए मुतवल्ली के चुनाव की प्रक्रिया को पहले ही बोर्ड द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इसी तारतम्य में 16 जनवरी को प्रस्तावित मुतवल्ली चुनाव आयोजन पर बोर्ड के आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है।
