लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन के अभियान 10 दिसम्बर तक, स्कूल-कॉलेज, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मियों को किया जा रहा जागरुक

दंतेवाड़ा, 29 नवंबर 2024। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में गीदम विकासखंड के समलूर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों, शासकीय हाई स्कूल समलूर के बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार पर प्रशिक्षण एवं ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना अंतर्गत उसके उद्देश्यों के बारे में बताया गया। जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं के उचित मनोवैज्ञानिक शारीरिक तथा सामाजिक विकास की नींव रखने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं लिंग परीक्षण न करने हेतु जागरूकता जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। संरक्षण अधिकारी श्रीमती मनीषा ठाकुर द्वारा घरेलू हिंसा से संरक्षण के विषय में बताया गया कि महिलाओं के संबंध में आपराधिक कृत्य, महिला घरेलू हिंसा की शिकायत संरक्षण अधिकारी के समक्ष किया जा सकता है। इसके अलावा कार्य स्थलों में भी इस संबंध में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना अनिवार्य किया गया है। इस क्रम में श्रीमती संगीता देवांगन एवं श्रीमती रेखा सिंह, ममता ठाकुर द्वारा सखी संस्था में प्रदाय की जाने वाली सुविधाएं जैसे परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी, बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से सचिव श्रीमती अपूर्वा दांगी द्वारा विधिक जानकारी दी इसके साथ ही कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ शपथ लेने एवं लिंग आधारित हिंसा समाप्ति के लिये बच्चों द्वारा नारे लगा कर रैली निकाली गई। साथ ही घर-घर जाकर पम्पलेट और पोस्टर का वितरण कर आम नागरिकों को महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों का प्रचार-प्रसार किया गया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.