विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक 30 को

एमसीबी 29 अगस्त 2024। प्रशासनिक समन्वय और जनभागीदारी को सशक्त बनाने के लिए 30 तारीख को जनकपुर-भरतपुर ब्लॉक मुख्यालय में विकास खंड स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में आयुक्त महोदय के साथ जिला स्तरीय अधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को समय पर लक्षित समुदायों तक पहुंचाना है। इसमें स्वच्छता अभियान, पंचायती राज को सशक्त बनाने, जल-जंगल-जमीन के प्रबंधन, राजस्व प्रशासन और शासकीय भूमि के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक का संचालन अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत की देखरेख में होगा। इस कार्यक्रम में 11:30 बजे अधिकारियों का स्वागत, 11:35 बजे दीप प्रज्ज्वलन और 11:50 बजे आयुक्त महोदय का उद्बोधन होगा। इसके बाद विभागीय योजनाओं की जानकारी और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह बैठक शासन और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने और प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.