ग्राम बालूद में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का शुभारंभ
दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2024। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत समस्त महिलाओं को स्व सहायता समूह में जोड़कर सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि किया जा रहा। इसी तारतम्य में लिंग आधारित हिंसाओं को रोकने व् समझ बनाने एवं महिलाओं तथा पुरुषों में जागरूकता हेतु अब ’’संगवारी’’ रिसोर्स सेंटर में काउंसलिंग की जा रही है। तथा लिंग आधारित हिंसा से ग्रसित महिलाओं को सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अंतर्गत मां दंतेश्वरी संकुल संगठन बालूद में विकासखंड स्तरीय संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का विधिवतष्षुभारम्भ किया गया। संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र में विकासखण्ड के किसी भी प्रकार से शोषित या प्रताड़ित हुए दीदियों को मानसिक एवं सामाजिक सुरक्षा व सहयोग देने के उद्देश्य से पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें चारों संकुल संगठन के अध्यक्ष, सचिव सदस्य होगें। शुभारंभ में विकासखण्ड के चारो संकुल संगठन के पदाधिकारी, डीपीएम उमेश पाल, नितेश देवांगन, बीपीएम धर्मेंद्र ठाकुर, सभी पीआरपी, संकुल के सभी दीदियाँ उपस्थित थे।
