किसान मित्रों को सिखाया जाएगा आधुनिक ऑर्गेनिक कृषि के उत्तम तौर तरीके

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2024। जिले को जैविक जिला के रूप में पूरे देशभर में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है एवं यहां की जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा प्रारंभ से ही इस दिशा में प्रयासरत है। ताकि स्थानीय कृषक जैविक खेती से जुड़कर अपनी कृषि भूमि को उर्वरक क्षमता को बढ़ाकर अपने फसल उत्पाद में बढ़ोतरी कर सकें। इस क्रम में कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में अभिसरण कर बिहान मिशन में कार्यरत 80 कृषि मित्रो एवं पशु सखियों को सम्मिलित रूप से ऑर्गेनिक खेती के वैज्ञानिक गुणों को सिखाने हेतु देश के विख्यात संस्थान ’’कृष्णा सुधा एकेडमी ऑफ एग्रोएकोलॉजी’’, विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। प्रशिक्षणार्थियों के बस को विगत दिवस 25 तारीख को जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इन्हें भी पढ़े