मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से लक्ष्मी के सपनों को मिली ऊंचाई, सिलाई मशीन का प्रशिक्षण लेकर शुरु किया रोजगार

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित योजनाओं में कौशल विकास हेतु पात्र युवाओं को एक ही मंच पर एकरूपता के साथ (जैसे कोर्स, प्रशिक्षण, मूल्यांकन, प्रमाण-पत्र इत्यादि) कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत अन्य प्रायोजित योजनाओं यथा श्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगरीय प्रशासन, कृषि इत्यादि विभागों द्वारा प्रायोजित योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित कौशल प्रशिक्षण के संचालन से जिले के युवा लाभान्वित हो रहे है। ऐस ही लाभान्वित एवं प्रशिक्षु हितग्राही ब्लॉक कुआकोंडा ग्राम-पुलपाड़ की निवासी ’’लक्ष्मी नायक’’ भी है। वे बताती हैं कि वह एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार से संबंधित है पिता श्री नवीनो नायक की खेती किसानी से ही परिवार का गुजर बसर हो पाता था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते मेरा अपने पांव में खड़ा होना जरूरी हो गया था। ताकि मैं अपने परिवार की आर्थिक संबल दे संकू।

इसी बीच मुझे लाइवलीहुड कॉलेज कारली में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क सेविंग मशीन ऑपरेटर निःशुल्क प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के बारे जानकारी मिली। चूंकि मेरी रुचि प्रारंभ से ही सिलाई कढ़ाई में थी। अतः मैंने तुरंत अपना नाम सिलाई कोर्स में दर्ज कराया एवं 03 महीने निःशुल्क कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात मैंने स्वयं के द्वारा सिलाई कार्य करना शुरू किया। मेरे इस उपयुक्त निर्णय में जीवन में बदलाव लाया। जिससे न केवल मेरी कौशल वृद्धि हुई, बल्कि मुझे अपने जीवन को सुधारने का एक अवसर भी मिला। इस तरह निःशुल्क प्रशिक्षण से मुझे रोजगार का बेहतरीन अवसर मिला। मुझे खुशी है कि आज मैं आत्मनिर्भर बन चुकी हूं। सिलाई कार्य से मुझे प्रतिमाह 7 से 8 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है। और मैं अपने परिवार की आय में हाथ बटा रही हूं। इस तरह घर की आर्थिक स्थिति पूर्व से बेहतर हो गई है। लक्ष्मी नायक यह भी कहती है कि उसके हुनर को स्वरोजगार में बदलने के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं लाइवलीहुड कॉलेज का बड़ा योगदान है। और इसके लिए सदैव आभारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़े