महेन्द्र को मिला अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं
गरियाबंद 20 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं संवेदनशीलता से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज श्री महेन्द्र कुमार चौहान को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर श्री चौहान को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम बघर्रा जिला कबीरधाम निवासी महेन्द्र चौहान को शासकीय हाई स्कूल छिन्दौला में भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। शासन की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से श्री चौहान एवं उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद महेन्द्र चौहान ने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी। अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के भरण पोषण के लिए चिंतित परिजनों की समस्या दूर हो गई है। साथ ही परिवार के विकास का सहारा मिल गया है। उल्लेखनीय है कि शासन के प्रावधानों के तहत कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश जिलाधिकारियों दिये हैं। साथ ही प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों को समीक्षा भी कर रहे है। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत किया जा रहा है।
