सड़कों का तेजी से हो रहा मरम्मत व सुधार कार्य, 61 सड़कों के 188 किलोमीटर भाग में किया गया पैच वर्क

गरियाबंद 20 नवम्बर 2024। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार सड़कों का तेजी से मरम्मत और सुधार कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग दरा द्वारा वर्षा ऋतु से क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के 61 सड़कों के 188 किलोमीटर भाग में आवश्यकतानुसार पैच रिपेयर किया जा रहा है। सड़कों के पेच रिपेयर काम को तेजी से किया जा रहा है। सड़क मरम्मत हो जाने से ग्रामीणों एवं आने जाने वालों को काफी सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में परिवहन व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए नवीन सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों का सुधार कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अनुज शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग गरियाबंद के अधीन आने वाले मार्गों में बारिश, यातायात दबाव तथा अन्य कारण से क्षतिग्रस्त हुए 61 मार्गों के 188.46 किमी. भाग को मरम्मत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत बी.टी. पैच रिपेयर के माध्यम से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य प्रगति पर है एवं इन मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़कों के रिपेयर हो जाने से आवागमन में सहूलियत होगी।

इन्हें भी पढ़े