महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21-22 को
गरियाबंद 20 नवम्बर 2024। प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार की भांति इस वर्ष भी 21 तारीख को विकासखण्ड स्तर पर एवं 22 को जिला स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। खेल प्रतियोगिता गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमंे 09 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग में बालिका-महिलाओं हेतु खो खो, वालीबॉल, 100मी., 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ियों/दल को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल किया जावेगा। महिला खेलकूद प्रतियोगिता का निःशुल्क पंजीयन प्रारंभ है। उपरोक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी ब्लॉक नोडल संजीव साहू मो.- 8959886666 एवं सहायक ग्रेड-2 नंदकिशोर बान्दे मो.-6261590400 से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है।
