अंत्योदय स्वरोजगार व आदिवासी स्वरोजगार योजना के लिए 28 तक आवेदन

जगदलपुर 8 नवम्बर 2024। अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्तीय वर्ष में छोटे-छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता करने हेतु निगम की बैंक प्रवर्तित योजना अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी में ऋण-अनुदान के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों से 28 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत पात्रता के तहत आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष की होनी चाहिए, वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु एक लाख 50 हजार आय पटवारी द्वारा सत्यापित आय प्रमाण पत्र, जाति-निवासी तहसीलदार या सरपंच द्वारा सत्यापित, आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों कपड़ा दुकान, किराना दुकान, बर्तन दुकान, होटल व्यवसाय, गैरेज, मुर्गी पालन, चिकन सेंटर, फैंसी स्टोर, स्टेशनरी सेलून, ब्यूटी-पार्लर, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री रिपेरिंग, बेकरी व्यवसाय आदि में प्राप्त आवेदनों को तैयार कर संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित किया जाएगा। बैंक को स्वीकृत ऋण के विरूद्ध प्रत्येक हितग्राही हेतु अनुदान राशि 10 हजार जो भी कम हो दिया जाएगा। उपरोक्त योजनाओं के आवेदकों को अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर, संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक एफ-21-22 व 23 में 28 तारीख तक कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.