परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग के लिए 25 तक कर सकेंगे आवेदन

जगदलपुर 8 नवम्बर 2024। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग के लिए 25 तारीख तक आवेदन किया जा सकता है। अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के मूल निवासी, स्नातक तथा वार्षिक आय 3 लाख से कम अभ्यर्थियों के लिए राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत आयोजित सत्र में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश लेकर एसएससी, रेल्वे, व्यापम, बैंकिंग के परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया हैं। आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय या संस्था के ईमेल आईडी ptcdharampurajdp@gmail.com में स्कैन कर अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु विभाग की वेबसाईट
https://tribal.cg.gov.in/
से राजीव युवा उत्थान योजना 2019 विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर एवं निर्धारित पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों को हाॅस्टल में आवास, लाइब्रेरी, समाचार, पत्र-पत्रिकाएं आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कुल 100 स्वीकृत सीट में अनुसूचित जनजाति के 50, अनुसूचित जाति के 30 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 सीट और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 है। प्राक्चयन परीक्षा की संभावित तिथि एक दिसंबर, परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि 3 दिसंबर होगी। काउंसलिंग-दस्तावेज परीक्षण की संभावित तिथि 5 से 8 और प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ करने की संभावित तिथि 16 को है, अंतिम चयन सूची जारी करने की संभावित तिथि 10 को और नवीन सत्र प्रारंभ होने की संभावित तिथि 16 है आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के नाम पर सभी जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कलेक्ट्रेट कार्यालय या संस्था के ईमेल आईडी ptcdharampurajdp@gmail.com में स्कैन पर पीडीएफ फार्मेट में अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.