बस्तर ओलम्पिक, आठ से शुरु होंगे खेल

कोण्डागांव, 7 नवम्बर 2024। बस्तर ओलम्पिक अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों के लिए खेल विभाग द्वारा तिथि निर्धारित कर दी गई है। खेल अधिकारी के जानकारी के अनुसार 8 तारीख को बैडमिंटन, विकासनगर इंडोर स्टेडियम तथा बडे़कनेरा बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा नगर पालिका टाउन हॉल में कराते और खेलो इंडिया सेंटर में तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी।
9 तारीख को वॉलीबॉल के मुकाबले बडेकनेरा वॉलीबॉल कोर्ट तथा बालक छात्रावास में होंगे। वहीं फुटबॉल एवं रस्साकसी विकासनगर स्टेडियम में होगी। एथलेटिक्स का आयोजन 11 को विकासनगर स्टेडियम में तथा 12 को डी.एन.के. मैदान में होगा। 13 को खो-खो विकासनगर स्टेडियम और बालक हास्टल मैदान में एवं कबड्डी के मुकाबले 14 को बडे़कनेरा रोड के कबड्डी मैदान व 15 को विकासनगर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.